Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन बगैर चुनाव होने नही देंगे- प्रदीप यादव का दिल्ली में गर्जना

 

IMG-20170324-WA0000

चैत्र ११,नयाँ दिल्ली। भारत के राजधानी, नई दिल्ली में युनाईटेड मधेशीज अफ नेपाल (यूमोन) के अध्यक्ष संजय यादव तथा संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के पर्सा जिल्ला अध्यक्ष प्रदीप यादव बीच यूमोन सदस्य के उपस्थिती में देश-मधेश के वर्तमान परिस्थिति और समसमायिक बिषय में गंभीर चिन्तन और चर्चा हुआ।

चिन्तन और चर्चा, राज्य द्वारा बर्षौ से विभेदित और शोषित देश के मुख्य समुदाय मधेशी, मुस्लिम, थारु, जनजाति के जायज आधिकार के लिए संघर्ष और उसके वर्तमान अवस्था पर केंद्रित रहा।

नेता प्रदीप यादव, मधेश की समस्या को राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली तरीके से लगातार उठाते आ रहे है। इसबार विशेष उद्देश्य से, भ्रमण में दिल्ली आए फोरम नेता यादव ने मधेश र मधेशी के हित के लिए निरन्तर ईमानदारीता पुर्वक काम करते आए और भविष्य में भी संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘राज्यद्वारा सदियों से होते आए शोषण, बिभेद के अन्त नजदीक आ गया है’।

यह भी पढें   ट्रंप द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में चली गोली

नेता प्रदीप यादव ने कहा, ‘संशोधन बिना चुनाव का कोई औचित्य ही नही है। निहत्था मधेशी के ऊपर राज्य ने समय-समय पर  नियोजित हत्या और दमन किया है।’ वैचारिक रुप में भ्रमित युवाओ को संगठणात्मक एकता के धार में लाने के लिए जिल्ला-जिल्ला में ठोस कदम चलाने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

उक्त कार्यकर्म में यूमोन अध्यक्ष संजय यादव तथा सहभागी सदस्य द्वारा, मुख्य बिषय संविधान संशोधन तथा चुनाव में केन्द्रित मुद्दा पर चर्चा किया गया। सभी ने सिमांकन मुद्दा को स्थगित न करने का सुझाव दिया।

यह भी पढें   सुकुम्वासी बस्ती के ८१० घरों को किया गया ध्वस्त

यूमोन अध्यक्ष संजय यादव ने कहा ‘अब मधेश में मधेशी पार्टी का कोई बिकल्प ही नही है। मधेशी के अधिकार प्राप्ति के लिए मधेशी पार्टी के अलावा कोई अन्य पार्टी कभी आगे नही आया। अब मधेशी जनता भी किसी के भ्रम में न आके आंदोलन में तनमन से साहभागीता जनाया। जब भी चुनाव हो, चुनाव में भी भारी बहुमत से मधेशी दल को ही बिजयी  बनाने का आग्रह किया। मधेशी दल को भी अपना पिछला गलती सुधार करते हुए, शहीद के बलिदान और जनता के भावना का कदर करते हुए एकिकृत होकर संगठनात्मक गठबंधन बनाकर मात्र चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *