Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के नेपाल प्रति कोइ स्वार्थ तो नहीं, चांग ने मुलाकात की क्यौं प्रमुखों से

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी के साथ नेपाल दौरे पर रहे चीन के रक्षामंत्री जनरल चांग वानक्वांग ने मुलाकात की है ।
आज राष्ट्रपति शीतल निवास में हुई मुलाकात में उनके बीच दो देशों के संबंध के विषय में हुई बातचीत की जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
आज ही गृहमंत्रालय में उप–प्रधान एवं गृहमंत्री विमलेंद्र निधि के साथ जनरल चांग की हुई मुलाकात में दो देशों के बीच के मैत्री संबंध को और प्रगाढ़ बनाने और पारस्परिक सहयोग के विविध पहलुओं पर बातचीत हुई थी, ये बात गृहमंत्रालय के सचिव लोकदर्शन रेग्मी ने बताई ।chaina
बातचीत में जनरल चांग ने ये बताते हुए कि अरनिको राजमार्ग को चीन सरकार उच्च महत्व देगी, कहा कि चीन लौटकर इस मुद्दे पर वे और बातचीत करेंगे और असल पड़ोसी होने के नाते नेपाल के विकास निर्माण में चीन सरकार हमेशा मदद मुहैया कराती रहेगी ।
इसके अलावा प्रधान सेनापति राजेंद्र क्षत्री और चीन के रक्षामंत्री के बीच सैनिक मुख्यालय जंगी अड्डा में विचार–विमर्श हुआ था । विचार विमर्श में दो देशों की सेनाओं के बीच के संबंध और सहयोग के विभिन्न पक्षों पर बातचीत हुई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com