४० फींसदीं महिलाओं के प्रतिनिधित्व कानुन में सुनिश्चित : प्रमुख आयुक्त यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने कहा कि स्थानीय तह के चुनाव में ४० फीसदी महिलाओं का प्रतिनिधित्व कानून ने सुनिश्चित किया है ।
निर्वाचन आयोग द्वारा आज आयोग के मीडिया सेंटर में आयोजित ‘स्थानीय तह के चुनाव में लैंगिक तथा समावेशी सहभागिता संबंधी कार्यक्रम’ में डॉ. यादव ने ये बात कही ।
आगे उन्होंने कहा कि अध्यक्ष या उपाध्यक्ष, मेयर या डेप्टी मेयर में से एक के महिला होने की व्यवस्था के मद्देनजर दलों को चाहिए कि वे उम्मीदवार बनाते समय महिला उम्मीदवार को जिताने के उद्देश्य से खड़ा करें ।

