किसी भी हालत में संशोधन होने नहीं देंगें : वामदेव गौतम

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम ने कहा— “संविधान के सफल क्रियान्वयन के लिए एमाले प्रतिपक्ष रहकर ही सही, रचनात्मक भूमिका निभाएगी ।”
एमाले पर्वतद्वारा आज जिला मुख्यालय कुश्माबाजार में आयोजित अगुवा कार्यकर्ता सभा को सम्बोधित करते हुए उपाध्यक्ष गौतम ने ये बात कही ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि आने वाले वैशाख ३१ गते को स्थानीय निकाय का चुनाव कराने का दूसरा विकल्प नहीं है, उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में संविधान संशोधन नहीं होने दिया जाएगा । कार्यक्रम के दरमियान ३९१ लोगों ने एमाले में प्रवेश किया ।

