मोर्चा को बाहर रखकर चुनाव में जाना सही नहीं : शेखर कोइराला

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २४ मार्च ।
नेपाली काँग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डॉ. शेखर कोइराला ने कहा— “संयुक्त लोकतान्त्रिक मधेसी मोर्चा को बाहर रखकर चुनाव में जाना सही नहीं होगा ।”
गिरिजाप्रसाद कोइराला ट्रेड युनियन अवॉर्ड द्वारा आज काठमांडू में आयोजित सम्मान वितरण समारोह में डॉ. कोइराला ने इस बात पर जोर दिया कि देश की समस्या के समाधान के लिए सभी राजनीतिक दलों को एक मत होना होगा ।

