Wed. Nov 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सड़क दुर्घटना : एयर इंडिया के कैप्टन गंभीर रुप से घायल, मौके पर पत्नी की मौत

 

IMG-20170325-WA0000

*मोतिहारी.मधुरेश*~नई दिल्ली-काठमांडू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बंगरा गांव के समीप शुक्रवार की रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गये। हॉलाकि घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाने के दौरान कैप्टन की घायल पत्नी 26 वर्षीया सानिया आदिल शाह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अचेता अवस्था में घायल एयर इंडिया के 28 वर्षीय कैप्टन आदिल शाह को सदर अस्पताल मोतिहारी में दाखिल कराया गया। सदर एसडीओ रजनीश लाल एवं सदर डीएसपी पंकज रावत के देखरेख में घायल कैप्टन का उपचार किया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने कैप्टन को मोतिहारी से पटना के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना एन एच 28 पर उस वक्त हुई जब कार चला रहे कैप्टन ने ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करके साइड लेना चाहा। इसी दौरान उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कैप्टन आदिल मुंबई में कार्यरत हैं। कैप्टन आदिल पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत एडीएसएम शहजाद शाह के पुत्र हैं। मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन दंपति अपनी कार पर सवार होकर नेपाल की राजधानी काठमांडू से उत्तरप्रदेश के शहर गोरखपुर जा रहे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “सड़क दुर्घटना : एयर इंडिया के कैप्टन गंभीर रुप से घायल, मौके पर पत्नी की मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com