Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोर्चा को भी शामिल कराकर चुनाव होगा : प्रमुख निर्वाचन आयुक्त अयोधी यादव

 

ayodhi yadav aayukta
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ मार्च ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव ने कहा— “तय तिथि में ही स्थानीय तह का चुनाव कराने की सारी तैयारियों को आयोग आगे बढ़ा चुका है ।”
आज विराटनगर में बुलाए गए प्रेस मीट में ये बताते हुए कि मधेश केंद्रित दलों को भी चुनाव में शामिल कराने के लिए मुख्य पार्टियाँ सघन विचार–विमर्श कर रही हैं, प्रमुख आयुक्त यादव ने मधेशी मोर्चा के भी चुनाव में सहभागी होने का विश्वास जताया ।
इस बात का जिक्र करते हुए कि दो नंबर प्रदेश और पश्चिम के कुछ स्थानों में संयुक्त मधेशी मोर्चा के अवरोध की वजह से काम में समस्याएँ आ रही हैं, उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के बीच ठोस सहमति बहाल कर चुनाव का वातावरण बनाया जाना चाहिए ।
साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि सभी जगह एक ही दिन चुनाव कराने की तैयारी हो रही है ।
निर्वाचन आयोग ने स्थानीय तह के चुनाव के लिए आज देश के विभिन्न आठ स्थानों में मतदाता शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है । उन स्थानों में विराटनगर, सिंधुली, हेटौडा, ललितपुर, पोखरा, बुटवल, नेपालगंज और धनगढी शामिल हैं ।
क्षेत्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिÞला निर्वाचन अधिकारियों, सामुदायिक विद्यालयों के सामाजिक शिक्षा अध्यापन कराने वाली महिला शिक्षकों, जिÞला शिक्षा कार्यालयों के स्रोत व्यक्तियों और जिला समन्वय समिति के सामाजिक परिचारकों समेत देश भर के कुल ३५४ व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
क्षेत्रीय स्तर पर प्रशिक्षित ये प्रशिक्षक ७४४ स्थानीय तहों के करीब २१ हजार मतदान केंद्रों में परिचालित होने वाले मतदाता शिक्षा कार्यकर्ताओं को जिÞला स्तर पर प्रशिक्षण देंगे । ये जानकारी आयोग ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *