‘बेगम जान’ के ये दमदार डायलाँग्स हर महिला के लिए मिसाल हैं
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ मार्च ।
‘बेगम जान’ के दमदार ट्रेलर में विद्या बालन का जो रूप दिखाई दे रहा है, लोग उसके दीवाने हुए जा रहे हैं । सोशल मीडिया पर हर ओर विद्या की तारीफ हो रही ह । ये ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही समय में वायरल हो गया है ।
जानकारों का मानना है कि ये विद्या की अब तक की सबसे दमदार अभिनय वाली फिल्म हो सकती हैं । हो भी क्यों ना, इसके डायलाँग्स ही ऐसे हैं, जो किसी की रूह को छू जाएं । हालांकि बहुतायत में ऐसे डायलाँग्स सुनाई दे रहे हैं, जो काफी बोल्ड हैं पर हर महिला के लिए एक मिसाल हो सकते हैं ।
‘हाथ, पैर जिस्म का पार्टिशन कर देंगे’
इस डायलाँग में अपनी बात को बेखौफ होकर अधिकारियों के सामने रखने का दम नजर आता ह । बिल्कुल इसी तरह जैसी भी परिस्थितियां हों, आपको भी अपनी बात को रखने में डरना नहीं चाहिए ।
‘महीना हमें गिनना आता है साहब, हर बार लाल करके जाता है’
किसी भी हाल में पीछे न हटने की कुव्वत की मिसाल है ये डायलाँग । कोठा खाली करने के लिए एक महीने की समय सीमा दिए जाने पर विद्या ये बोलती हैं । ये इस बात का सुबूत है कि चाहे कुछ भी हो, वे अपने कदम पीछे नहीं हटाएंगी ।
‘जिस्म ही नहीं दिल की भी कीमत होती है’
सेल्फ रिसपेक्ट का भाव झलकता ह । जो लोग औरतों को केवल जिस्म की निगाह से देखते हैं उनके लिए ये मैसेज है कि हर औरत का दिल भी उतना ही कीमती होता है जितना उसका जिस्म । जो लोग दिल से दिल नहीं जोड़ पाते उनमें केवल जिस्मानी रिश्ता ही कायम हो पाता है ।
‘एक बार बत्ती बुझी तो सब एक’
इससे समझ आता है, समाज से हटकर अपने नियम खुद तय करना । किसी की खुशी और दुख से परे वो केवल अपना काम करना जानती ह । उसे ना तो किसी के धर्म से मतलब है और ना ही किसी के कर्म से ।
‘भिखमंगो की तरह नहीं रानी की तरह मरूंगी’
बोल्डनेस तो विद्या के हर डायला‘ग में झलकती ह । उनकी इस फिल्म के ट्रेलर को ही काफी बोल्ड कहा जा रहा ह । अपने बूते जिंदगी जीना और अपनी शर्तों पर रानी की तरह मरने की तमन्ना विद्या के किरदार में जान भरती हैं ।
-एजेन्सी


