Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कामयाब होना चाहतें हैं, अगर चाहतें हैं तों आप काे यें सब होगा करना

 

jsatin
हिमालनी डेस्क
काठमांडू, २६ मार्च ।

अगर आपका पैशन म्यूजिक है और आप इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आप जस्टीनबीबर को अपना आइडल बना सकते हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय ख्याती हासिल की ।

जस्टीनके कंसर्ट की टिकट हजारों में बिकती है । उनकी लोकप्रियता को देखकर आपको जस्टीनकी सफलता का अंदाजा लगा सकते हौं । पर क्या ये सफलता उन्हें रातों रात मिली है? नहीं ।

फाँर्बस मैगजीन में प्रकाशति एक रिपोर्ट के अनुसार जस्टीनभले ही कम उम्र में संगीत की दुनिया के सुपरस्टार बन गए हैं पर उनकी मेहनत किसी बड़े राँकस्टार से कम नहीं है ।

यह भी पढें   नेपाल में दो महीने में 4.36 खरब रुपये की रेमिटेंस, पिछले साल की तुलना में 23.9 प्रतिशत वृद्धि

जस्टीन की सफलता के पीछे की कहानी कुछ ऐसी थी …

१. जस्टीन अपनी आवाज को पहचान दिलाने के लिए माँल्स और रोड पर गाने की बजाय रेडियो स्टेशनों के चक्कर काटते थे । उन्होंने करीब–करीब हर रेडियो स्टेशन का दरवाजा खटखटाया और ऐसा एक बार नहीं, बल्की लगातार तब तक करते रहे, जब तक उन्हें सफलता नहीं मिली । आखरिकार जस्टीनको अपनी आवाज सुनाने का मौका मिला ।

२. आने वाले ईमेल का जवाब देना भी एक चुनौती है । छोटी उम्र में ही जस्टीनको ये बात समझ आ गई थी कि सफलता पानी है तो ईमेल का जवाब जल्दी देना होगा और फैसले भी जल्दी ही लेने होंगे ।

३. बीबर ये मानते हैं कि जीवन में कभी ‘कभी नहीं’ नहीं कहना चाहिए । सफलता तक पहुंचने में यह सबसे बड़ी रुकावट है ।

४. अच्छी संगत जरूरी है । आप कितना भी अच्छा करने की कोशशि कर लें, लेकिन अगर आपकी संगती अच्छी नहीं है तो आप वहां तक नहीं पहुंच सकते, जो आप डिजर्व करते हैं ।

५. अगर आपकी आवाज में दम है तो उसे कोई रोक नहीं सकता । एक अच्छे उत्पाद को कोई बेकार कह कर रिजेक्ट नहीं कर सकता ।

 -एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com