Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एके-47 खरीदने के लिए गैस एजेंसी संचालक से मांगी सात लाख की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

 

 

*मोतिहारी.मधुरेश*-कुछ साल पूर्व से नक्सलियों एवं प्रतिबंधित संगठन आजाद हिंद फौज के गोलियों की तड़तड़ाहट से सहमे पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल को अपराधी संगठनों ने एक बार फिर अपने टारगेट पर रखा है। इस बार आजाद हिंद फौज के टारगेट पर प्रखंड मुख्यालय मधुबन के एक गैस एजेंसी के संचालक हैं। संगठन के सदस्यों ने गैस एजेंसी के संचालक आमोद कुमार उर्फ पप्पू से एके -47 खरीदने के लिए सात लाख की रंगदारी मांगी है। 48 घंटे के अंदर रंगदारी नहीं मिलने पर व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दी गयी है। घटना के विरोध में व्यवसायी संघ ने आज से अनिश्चितकालीन बाजार बंद कर दिया है।  इधर, घटना को लेकर गैस एजेंसी संचालक आमोद कुमार ने रंगदारी मांगने को लेकर मधुबन थाने के बजरिया निवासी आजाद हिंद फौज के सन्नी सिंह, दीपू सिंह और विक्की सिंह को आरोपित किया है। आवेदन में गैस एजेंसी संचालक ने कहा है कि 22 फरवरी, 2017 को पहली बार मोबाइल नंबर 7323084375 से एके -47
खरीदने के लिए आजाद हिंद फौज के सदस्य ने सात लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर विनोद जायसवाल की दुकान पर हुई फायरिंग और फेनहारा के कालूपाकड़ के चिमनी की तरह गैस एजेंसी पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी गयी। फिर 25 मार्च की शाम छह बजे फोन कर रंगदारी की मांग की गयी। कहा गया समय सीमा खत्म हो गयी है। 24 घंटे के अंदर हत्या कर दी जायेगी। फोन करने वाले अपराधी ने व्यवसायी के अलावे मधुबन थानाध्यक्ष से भी अपने ही अंदाज में बात की। बातचीत के दौरान उसने बार-बार व्यवसायी को मार देने की बात दुहरायी। इस बावत पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानाें पर छापेमारी की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed