Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पाराचिनार में ब्लास्ट ५ की मौत ४० जख्मी

 

mexico-blast_1482289498
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३१ मार्च ।
पाकिस्तान के कबाइली इलाके पराचिनार में ब्लास्ट हुआ है। इसमें कम से कम ५ लोगों की मौत हो गई है और करीब ४० लोग घायल हुए हैं।

यह ब्लास्ट शहर के नूर मार्केट में हुआ है। बता दें कि पेशावर के साउथ में पारचिनार पाकिस्तान के कबाइली इलाके का सबसे बड़ा शहर है।

घटना शुक्रवार सुबह की है। ब्लास्ट कुर्रम एजेंसी के हेडक्वार्टर पराचिनार के बाजार में हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लोकल पॉलिटिकल एजेंट इकराम उल्ला खान ने ब्लास्ट में पांच लोगों के मारे जाने और द्धण् लोगों के घायल होने की पुष्टि की है ।

यह भी पढें   परंपरा, स्वाभिमान और भविष्य: २०८३ के आइने में बदलता नेपाल

इंमरजेंसी सर्विस को मौके पर रवाना कर दिया गया है। ऑफिसर्स लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ कॉन्टैक्ट में हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *