पायसोनिया ट्री पक्षियों के लिए बना काल
बीबीसी अमेरिका की प्लानेट अर्थ टीम ने एक ऎसे पेड को खोज निकाला हैं ,जो पक्षियों के लिए काल साबित हो रहा हैं | अमेरिका में इस पेड को पायसोनिया ट्री के नाम से जाना जाता है |
यह परिंदाभक्षी पेड समुन्द्री पक्षियों को भोजन के लिए ललचाता है और फिर जब पक्षी इसकी शाखाओं पर बैठकर चुगने की कोशिश करता है तो इसके कांटेदार फल पक्षी के शरीरसे चिपक जाते है | पक्षी इन कांटों को शरीर से छुटाने की कोशिश करता है लेकिन यह छुटने के बजाए पक्षी के शरीर में और गहरे धंसते जाते है | इसी प्रकार कुछ घंटों में पक्षी इन कांटों मे उलझ जाता हैं और फिर अन्त में उसकी मौत हो जाती है | 

