Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भ्रष्टाचारीयों का बढा तदात, ६ लोगों ने कियें करोडों के भ्रष्टाचार

 

croption
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ अप्रील ।
अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने नलसिंहगाड जलविद्युत परियोजना के कार्यकारी निदेशक मोती बहादुर कुँवर समेत ६ लोगों के उपर भ्रष्टाचार के आरोप में विशेष अदालत में मुकदमा दायर किया है । उनपर २७ करोड़ २४ लाख रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप है ।
नलसिंहगाड जलविद्युत परियोजना के लिए परामर्शदाता चुनने के दौरान राज्य को नुकसान होने के हिसाब से चुने गए होने लगायत कारणों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ याचिका दायर किए जाने की जानकारी आयोग के सहायक प्रवक्ता खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने दी ।
आरोपियों में परियोजना के कार्यकारी निदेशक कुँवर, तत्कालीन सीनियर डिविजनल इंजीनियर सूर्यप्रसाद रिजाल, तत्कालीन लेखा अधिकारी आनंद चापागार्इं, ऊर्जा मंत्रालय के सीनियर डिविजनल इंजीनियर गोकर्णराज पंथ, विद्युत विकास विभाग के कानून अधिकारी राजेश कुमार थापा और स्मेक के नेपाली प्रतिनिधि उदीपलाल श्रेष्ठ शामिल हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *