खाड़ी देशों में महिला को बुरी हाल में पहुचानें के लिए सरकार जिम्मेदार हैं

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ अप्रील ।
संसद की अंतरराष्ट्रीय संबंध तथा श्रम समिति ने नेपाल और खाड़ी देशों के बीच कुछ शर्तों के पूरा न होने तक उन देशों में घरेलू महिला कामगारों को भेजना बंद करने का निर्देश मंत्रिपरिषद को दिया है ।
निर्देश के मुताबिक कामगारों से संबंधित ठोस कानून न बनाने तक और नेपाल के साथ दो पक्षीय श्रम समझौता न होने तक खाड़ी देशों में नेपाली महिलाओं को घरेलू कामगार के तौर पर नहीं भेजा जाए ।
समिति की बैठक ने मानव तस्करी में संलग्न नेपाल से बाहर रहे नेपालियों को नेपाल में लाकर कानून के तहत कार्रवाई करने और इस काम में शरीक विदेशी नागरिकों को उनके देशों के कानून के तहत कार्रवाई के लिए कूटनैतिक पहल करने का गृह और परराष्ट्र मंत्रालयों को निर्देश दिया है ।

