Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति देउवा को लगा बडा झटका, अदालत के अवहेलना पर सुप्रीमद्वारा सजाय के आदेश

 

dewa
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ अप्रील ।
सुप्रीम कोर्ट ने नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा को अदालत की अवहेलना संबंधी याचिका के ऊपर सुनवाई के बाद कारण दिखाओ आदेश दिया है ।
न्यायाधीश ईश्वर प्रसाद खतिवडा की एकल पीठ ने सभापति देउवा को अदालत की अवहेलना संबंधी मुद्दे पर १० दिनों के अंदर लिखित जवाब के साथ अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है । ये आदेश नेपाली कांग्रेस पार्टी कार्यालय के नाम जारी किया गया है ।
अधिवक्ता हरि प्रसाद अधिकारी ने सभापति देउवा के खिलाफ अदालत की अवहेलना किए होने के जिक्र के साथ इसी चैत के २० गते को याचिका दायर की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *