Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर काेरिया का फिर से मिसाइल परीक्षण

 

सियोल (एएफपी)।

missail

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से ताजा मिसाइल परीक्षण कर दुनिया को एक बार फिर से चौंका दिया है। हालांकि यह परीक्षण सफल नहीं हो सका है, लेकिन अमेरिका की चेतावनी और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह परीक्षण काफी अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को ही किम जोंग उन ने उत्‍तर कोरिया के संस्‍थापक किम द्वितीय के 103वें जन्‍मदिन के मौके पर प्‍योंगयोंग में सेना की परेड की सलामी ली थी। इस मौके पर उनके सबसे करीबी माने जाने वाले नेता ने कहा था कि उनकी सेना पूरी तरह से लड़ाई के लिए तैयार है। उन्‍होंने अमेरिका को धमकाते हुए यहां तक कहा था कि किसी भी हमले की सूरत में वह अमेरिका पर परमाणु हमला करने को भी तैयार है।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

सीरिया में मिसाइल हमले के बाद अमेरिका की ओर से कोरियाई प्रायद्वीप में अपने जंगी जहाज भेजने के बाद उत्तर कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण सामने आया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उत्तर कोरिया के इस कदम से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और गहरा गया है। हालांकि अभी तक उत्तर कोरिया की ओर से इस परीक्षण की पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उत्तर कोरिया ने मिसाइल का परीक्षण किया, जो फेल हो गया। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण पूर्वोत्तर में स्थित अपने तटीय शहर सिनपो में किया। हालांकि यह परीक्षण फेल रहा और मिसाइल जापान सागर में जा गिरी। उत्तर कोरिया अपनी समुद्री गतिविधियों के लिए सिनपो शिपयार्ड का ही इस्तेमाल करता है। अमेरिकी सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि हाल ही के दिनों में इस क्षेत्र में उत्तर कोरिया की गतिविधियां बढ़ी हैं।

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

उत्तर कोरिया की ओर से किए गए मिसाइल परीक्षण की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है. अभी तक यह भी पता नहीं चला है कि उसने कौन सी मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी खुफिया अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया ने कौन-सी मिसाइल का परीक्षण किया. हालांकि अमेरिकी अधिकारी इसे बैलिस्टिक मिसाइल मान रहे हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com