Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीरिया पर दाेबारा मिसाइल हमले का परिणाम भुगतना हाेगा अमेरिका काे चेतावनी

 

मास्‍को (एपी)। siriya1

रूस, सीरिया और ईरान ने अमेरिका को कड़े शब्‍दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने सीरिया पर दोबारा मिसाइल हमला करने की गलती दोहराई तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मास्‍को में रूस के विदेश मंत्री सरजी लेवरॉव ने अपने समकक्षीय ईरान और सीरिया के विदेश मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद अमेरिका को यह चेतावनी दी है। बैठक के बाद रूस ने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा इस तरह का लिया गया कोई भी फैसला न सिर्फ क्षे‍त्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा होगा। लेवरॉव का कहना था कि वह मिसाइल हमले की जांच कराने से कतई नहीं डर रहे हैं। इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

इस बैठक के बाद जारी एक बयान अमेरिका द्वारा सीरिया में किए गए मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की गई है। बयान में इस हमले को अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का उल्‍लंघन करार दिया गया है। इसके साथ ही रूस, सीरिया और ईरान ने इसकी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर जांच कराए जाने की भी मांग की है। सीरिया में रासायनिक हमले के बाद अमेरिका द्वारा किए गए इस मिसाइल हमले में 90 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढें   नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

बैठक में सीरिया के विदेश मंत्री वालिद मोअल्‍लम और ईरान के विदेश मंत्री जावद जरीफ का कहना था कि सीरिया में अमेरिका द्वारा किए गए हमले को स्‍वीकारा नहीं जा सकता है। गौरतलब है कि सीरिया में 4 अप्रैल को किए गए रासायनिक हमले काे लेकर अमेरिका लगातार सीरियाई सरकार पर ऐसा करने का आरोप लगाता रहा है।

वहीं सीरिया ने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि इसमें उसका हाथ नहीं है। वहीं रूस का कहना था कि इस हमले में मारे गए लोग टॉक्सिक एजेंट की वजह से मारे गए थे जो कि विद्रोहियों ने छिपाकर रखा हुआ था। रूस ने इस संबंध में अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वह इसके खिलाफ यूएन में एक प्रस्‍ताव लाएगा।

यह भी पढें   फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी से टली बड़ी त्रासदी

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com