Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने इस्लाम की छवि खराब की मलाला यूसुफजई

 

बैसाख २ गते

malala-yousafzai-2

नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने पाकिस्तान में ईशनिंदा की चलते छात्र की हत्या की कड़ें शब्दों में निंदा की है। मलाला ने कहा कि पाकिस्तान दुनियाभर में अपनी खराब छवि के लिए खुद ही जिम्मेदार है। पाकिस्तान के एक विश्वविधालय में छात्र की हत्या का विरोध जताते हुए उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि ‘आज हम इस्लामफोबिया की बात करते हैं साथ ही यह भी कहते हैं कि लोग हमारे देश और धर्म को गलत नाम दे रहे हैं जबकि सच तो यह है कि दुनियाभर में पाकिस्तान और इस्लाम की खराब छवि के लिए कोई और नहीं बल्कि स्वयं पाकिस्तानी जिम्मेदार हैं।’

यह भी पढें   भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री का वैशाख अंतिम सप्ताह में नेपाल भ्रमण

गौरतलब है कि पाकिस्तान में गुरुवार को मशाल खान नाम के पत्रकारिता के छात्र की ईश निंदा के आरोप में हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसने फेसबुक पर अल्लाह के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी।मलाला ने कहा कि सभी पाकिस्तानियों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित जीवन जीने का अधिकारी है। उन्होंने सरकार और स्थानीय संगठनों से आग्रह किया है कि मशाल के परिवार को न्याय दिलाए।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *