आज का मौसम
काठमांडू, बैशाख १९ – अभी नेपाल में पश्चिमी और स्थानीय हवाओं के साथ ही नेपाल के पूर्वी भू–भाग के निचले वायुमंडल में न्यून चापीय क्षेत्र का प्रभाव है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज दोपहर मधेश प्रदेश के साथ लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली, तेज हवा, ओला सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । महाशाखा के अनुसार कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भू–भागों में साधारणतया बादल लगे रहेंगे तथा सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भू–भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे ।
आज रात कोशी, मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के हिमाली और पहाड़ी भू–भागों में साधारणतः बादल छाए रहेंगे और तराई भू–भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे । कोशी, मधेश, बागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में और बाकी भू–भागों के एक–दो स्थानों मा मेघगर्जन तथा बिजली, तेज हवा, ओले सहित मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।


