Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए ईरान द्वारा दिए गए नए प्रस्ताव को किया अस्वीकार

 

काठमांडू, बैशाख १९ – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध रोकने के लिए ईरान द्वारा दिए गए नए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है । ईरान के सरकारी समाचार एजेन्सी आईआरएनए (इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी) के अनुसार इरान ने अमेरिका के साथ वार्ता के लिए गुरुवार की शाम मध्यस्थ कर्ता पाकिस्तान के माध्यम से एक नया प्रस्ताव भेजा था ।
वैसे इस नए प्रस्ताव में किन बातों का उल्लेख किया गया है, इस बारे में आईआरएनए ने कोई विवरण नहीं दिया है । यद्यपि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने एक टेलीविजन अन्तर्वार्ता में बताया कि युद्ध का अन्त और दीर्घकालीन शांति स्थापना करना उनकी मुख्य प्राथमिकता है । लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने स्पष्ट कर दिया कि ईरान के नया प्रस्ताव भी स्वीकार नहीं है । शुक्रवार की रात फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “वार्ता के लिए ईरान का नया प्रस्ताव भी मुझे स्वीकार नहीं है । ईरान का नेतृत्व भ्रमित है और गंभीर रूप से विभाजित है । वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन आपसी सहमति नहीं बना पा रहे हैं ।”
इससे पहले २६ और २७ अप्रैल को भी ईरान ने अपने प्रस्ताव पेश किए थे, जिन्हें ट्रंप ने अस्वीकार कर दिया था । व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के अनुसार, ईरान के नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का उल्लेख नहीं है, जिससे ट्रंप असंतुष्ट हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *