Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भण्डारी ५ दिनों के राजकीय दौरे के क्रम में आज भारत प्रस्थान

 

bidyadevi
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १७ अप्रील ।
राष्ट्रपति भण्डारी ५ दिनों के राजकीय दौरे के क्रम में आज भारत के लिए प्रस्थान करेंगी ।
भारतीय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के औपचारीक निमान्त्रण पर राष्ट्रपति भण्डारी कल नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी ।
परराष्ट्र मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबीक भारत दौरे के दरमीयान राष्ट्रपति भण्डारी भारतीय समकक्षी मुखर्जी के साथ मुलाकात करेंगी ।
राष्ट्रपति भण्डारी भारत दौरे के दरमीयान भारत में आयोजीत होने वालें बिभीन्न स्वागत समाहोर में शरीक होंगी और साथ हि साथ भ्रमण के क्रम में गुजरात और उडिसा राज्य भी जाएगीं ।
इस से पूर्व राष्ट्रपति भण्डारी के औपचारीक निमन्त्रण पर भारतीय राष्ट्रपति मुखर्जी पिछलें कातिक २६ से २९ गतें तक के लिए नेपाल दौरे पर आए थें ।
इसबीच,मंत्रीपरीषद की बैठक ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के मित्रराष्ट्र भारत के राजकीय दौरे के अवसर पर सोमबार और राष्ट्रपति स्वदेश लौटने के दिन शुक्रबार सार्वजनीक छुटी देने का निर्णय किया हैं ।
प्रधानमंत्री निवास बालूवाटार में हुई बैठक ने राष्ट्रपति भण्डारी के भारत दौरे को स्वीकृती प्रदान करने के साथ हि दों दिन सार्वजनीक छुटी देने का निर्णय किया ये जानकारी सुचना तथा संचार मंत्री सुरेन्द्र कार्की ने दी ।
परराष्ट्रमंत्री डाँ प्रकाश शरण महत से मिली जानकारी के मुताबीक राष्ट्रपति भण्डारी के साथ ३४ लोग भारत दौरे पर जारहें हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *