Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

गुल्जारे अदब नेपालगन्ज द्वारा मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन

 

33

पवन जायसवाल, (बाके) नेपालगन्ज, २०७४ बैशाख ३० गते ।
बाके जिला के गुल्जारे अदब नेपालगन्ज ने मासिक गजल गोष्ठी का आयोजन किया है ।
गुल्जारे अदब नेपालगन्ज ने महेन्द्र पुस्तकालय में मोहम्मद अमीन ख्याली की अध्यक्षता में मासिक गजल गोेष्ठी कार्यक्रम सम्पन्न किया है | इस प्रोग्राम में साहित्यकार और अवधी साहित्यकारों की सहभागिता थी ।
अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहशन कुरैशी ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया था | इसमें अवधी सांस्कृतिक विकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौवे, अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुमाल, उर्दू साहित्यकार और गुल्जारे अदब के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ शौक, सैय्यद नेपाली, बाके जिला अदालत के पूर्व शाखा अधिकृत मौलाना नूर आलम मेकरानी, जैसपुर के हाफिज अली हुसैन, नसीम कादरी, यूसुफ आरफी और भारत के अन्जुमन शाहकारे उर्दू उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष शारिक रब्बानी जैसे लोगों ने अपनी अपनी शेर, रचना वाचन किया । अगामी दिनों में होनेवाली मासिक गजल गोष्ठी में “ पत्थर की मेरे सर पे हैरत की नजर है” शैर पर साहित्यकारों ने रचना वाचन करेंगे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहशन कुरैशी ने बताया ।34

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *