Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हादसा : बिहार के सीएम के गृह जिले नालंदा में बस में लगी आग, 20 यात्री जिंदा जले!

 

*नालंदा {बिहार} से मधुरेश प्रियदर्शी*~बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के हरनौत में गुरुवार को अचानक चलती बस में आग लग गई। जिसमें बीस यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडि़यां काफी विलंब से पहुंची। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बाबा रथ नाम की यह बस राजधानी पटना से शेखपुरा जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस के हरनौत पहुचंते ही उसमें अचानक आग लग गई। कहा जा रहा है कि बस के बोनट के पास रखे गैस सिलिंडर में इंजन की गर्मी से आग लग गई। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
कुछ लोग आग का कारण शॉर्ट सर्किट भी बता रहे हैं। इस बाबत पुलिस कुछ भी बताने से फिलहाल इन्कार कर रही है। घटना के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले बस के बोनट में आग लगी, उसके बाद अचानक यह आग पूरे बस में फैल गई। सूचना पाकर जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। सूबे बिहार में यह पहली घटना है जब चलती बस में आग लग गयी और बीस यात्री असमय काल के गाल में समा गये।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com