Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्यार की निशानी ताजमहल एशिया में दूसरे नंबर का स्मारक बन गई

 
 
दुनिया के शीर्ष पांच ऐतिहासिक स्थलों में शुमार हुआ ताज महल
प्यार की निशानी ताजमहल एशिया में दूसरे नंबर का स्मारक बन गई है

मुंबई (पीटीआई)। ताज महल ने दुनिया के शीर्ष पांच ऐतिहासिक स्थलों में स्थान बनाया है। यदि एशिया महाद्वीप की बात की जाए तो प्रेम की यह शानदार निशानी दूसरे नंबर है। दुनिया के शीर्ष अजूबों में शामिल आगरा स्थित सफेद संगमरमर की यह इमारत पर्यटकों के लिए हमेशा से विशेष आकर्षण का केंद्र रही है।

यह भी पढें   आईपीएल २०२६ : गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरु दूसरी बार विजेता बना

दुनिया के शीर्ष दस ट्रैवलर्स च्वाइस अवा‌र्ड्स (प्रतीक-चिह्न) के लिए चुना गया ताज महल भारत का एकमात्र स्मारक है। इस सूची में कंबोडिया के सीम रीप स्थित अंकोरवाट का मंदिर शीर्ष पर है। उसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी में बनी शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का नंबर आता है। स्पेन के कोरदोबा स्थित मेजक्विटा कैथेड्रल डि कोरदोबा और वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स बासिलिका गिरजाघर क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

यह भी पढें   सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सरकार ब्रिटेन (इंग्लैंड) से भी बातचीत कर रही है : प्रधानमंत्री बालेन्द्र

सूची में छठे नंबर पर रूस के सेंट पीटर्सबर्ग स्थित चर्च ऑफ सेवियर ऑन स्पिल्ड ब्लड है। इनके अलावा चीन की दीवार सातवें, पेरू स्थित माचू पिचू आठवें, स्पेन का प्लाजा डि इस्पाना नौवें और इटली स्थित डुओमो डि मिलान 10वे नंबर पर हैं। इंडिया कंट्री के ट्रिप मैनेजर निखिल गंजू कहते हैं, ‘भारत में कई असाधारण और दर्शनीय स्थल हैं। इन स्थलों का भ्रमण करना  समृद्ध इतिहास से परिचित होने का शानदार तरीका है।’

यह भी पढें   नेपाल के बीरगंज से नाबालिग लड़की लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का पुरस्कार

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *