जनमत के जरिए शाषकों को धुल चटाने के लिए चुनाव में शामिल होगें :उपेन्द्र यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २८ मई ।
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा— “जनमत के जÞरिए जनता का दमन करने वालों को जवाब देने के लिए हमारी पार्टी ने चुनाव में आने का फैसला लिया है ।
संघिय समाजवादी फोरम नेपाल द्वारा आज वीरगंज में आयोजित कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष यादव ने राजपा को दल पंजीकरण और चुनाव चिन्ह मुहैया कराकर चुनाव में शामिल होने का वातावरण बनाने का सरकार से आग्रह किया ।
उन्होंने आगे कहा कि राजपा को चुनाव में सहभागी कराने के लिए और मुस्लिम धर्मावलंबियों के महान पर्व रमजान के मद्देनजर चुनाव की तिथि को कुछ दिन आगे पीछे भी किया जा सकता है ।

