Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

र?रक्षा गोपाल ने किया टॉप, हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक

 

नई दिल्ली, मधुरेश
~CBSE Class 12th Result 2017 की घोषणा कर दी है. रिजल्ट रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोषित किए गए. सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में नोएडा की रक्षा गोपाल ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे देश में टॉप किया है. रक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की छात्रा हैं. ऑल इंडिया टॉपर ने इस बेहतरीन परफॉर्मेंस का का श्रेय अपने पेरेंट्स और टीचर को दिया है. एक टीवी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि करियर में क्या बनना है? इस पर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है.

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: राहत और पुनर्निर्माण के लिए भारत, चीन और विश्व बैंक ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

सीबीएसई बोर्ड ऑल इंडिया रैंकिंग में दूसरे स्थान पर नोएडा की ही भूमि सावंत हैं. भूमि डीएवी सेक्ट र 8 से हैं और उन्होंईने 99.4 प्रतिशत हासिल किए. तीसरे स्थान पर आदित्य् जैन और मन्नमत लूथरा हैं. दोनों विद्यार्थी भवन विद्या मंदिर से हैं और दोनों ने ही 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 82 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. यह रिजल्ट पिछले साल से एक फीसदी कम है. 2016 में 83 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस साल 10091 बच्चों ने 95 से 100 फीसदी के बीच अंक हासिल किए हैं, जबकि पिछली बार ये आंकड़ा 9351 था.

यह भी पढें   नेपाल की भोटेकोशी बाढ़ का असर भारत तक पहुँचा, उत्तर प्रदेश में सात शव बरामद

CBSE ने मॉडरेशन पॉलिसी का पालन करते हुए नतीजों का ऐलान किया है. बोर्ड ने सभी 10 रीजन के परिणामों की घोषणा एक साथ की है. बोर्ड ने परीक्षाएं नौ मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. ग्रेस मार्क्स पर मंगलवार को आए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीएसई बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी का पालन करते हुए नतीजों की घोषणा की है.

छात्रों के बीच इस आशंका को लेकर घबराहट थी कि परिणाम की घोषणा में देरी होने पर कॉलेजों में दाखिले की उनकी संभावनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है. लेकिन रिजल्ट घोषित होने पर अब वह राहत की सांस ले सकते हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com