चुनावी दगंल-2 : दुसरें चरण के चुनावी कार्यक्रम कुछ एैसा हैं

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १ जून ।
आषाढ ९ गतें के लिए तय दुसरे चरण के स्थानीय तह के चुनाव की तिथी को बदलकर आषाढ १४ गतें को तय किया गया है ।
सुबह प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुई मंत्री परीषद की बैठक ने ये निर्णय किया, ये जानकारी उपप्रधान तथा गृहमंत्री बिमलेन्द्र निधि ने दि ।
इस से पूर्व जेठ ३१ गतें के लिए तय चुनाव की तिथी को बदलकर ९ गतें के लिए तय किया गया था । निर्वाचन आयोग की हुई बैठक ने दूसरे चरण के चुनाव की तिथि परिवर्तित कर आषाढ़ १४ गते बुधबार को निर्धारित करने के सरकार के निर्णय के मुताबिक चुनाव की नई कार्यतालिका प्रकाशिति की है ।
नए कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश नम्बर १, २, ५ और ७ के ४३ जिलों रुकुम और नवलपरासी समेत के ४६१ स्थानीय तहों में आगामी आसाढ़ २ गते को उम्मीदवारी पंजीकरण, आषाढ़ ५ गते को चुनाव चिह्न प्रदान और आषाढ़ १४ गते बुधबार को सुबह ७ बजे से शाम ५ बजे तक मतदान होगा । ये जानकारी आयोग के प्रवक्ता सूर्यप्रसाद शर्मा ने दी ।

