Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत मैत्री समाज द्वारा भारतीय राजदूत श्री मनजीव सिंह पूरी का स्वागत

काठमान्डौ, ३१मई| नेपाल भारत मैत्री समाज ने नेपाल के लिए नव नियुक्त भारतीय राजदूत मनजीव सिंह पूरी के स्वागातार्थ एक  कार्यक्रम आयोजित कर उनका सम्मान एवं स्वागत  किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल भारत मैत्री समाज के अध्यक्ष श्री प्रेम लश्करी ने किया । कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर प्रा.लोकराज बराल, श्री पशुपति शमशेर राणा, प्रकाशचन्द्र लोहनी, दमननाथ ढुँगाना, जयराज आचार्य, गोपाल कृष्णन, अजू कुमार, हिसिला यमी गणमान्य व्यक्तियों की सादर उपस्थिति थी । स्वागत मंतव्य अध्यक्ष लश्करी ने दिया । उन्होंने नेपाल भारत मैत्री समाज की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि समाज लम्बे अरसे से हाइड्रोपावर, भौतिक पूर्वाधार, पुनर्निमाण जैसे क्षेत्रों में कार्य करता आ रहा है । भूकम्प के बाद भी समाज ने काभ्रे, सिन्धुपलान चौक, धादिंग आदि जिलों में सहायता कार्य किया है । मधेश आन्दोलन के समय में भी नेपाल भारत के बिगडते रिश्तों को सौहार्द में बदलने के लिए कई कार्यक्रम किए गए । सप्तरी, सुनसरी, सिरहा, महोत्तरी, आदि जगहों पर चापाकल लगाना और काठमान्डौ सहित कई जगहों पर वृद्धों को ध्यान में रखकर वाचनालय निर्माण कराया गया है । स्वागत मंतव्य के क्रम में ही डा. सुन्दर मणि दीक्षित ने कहा कि अन्य देशों की अपेक्षा नेपाल और भारत का सम्बन्ध गहरा रहा है । उन्होंने कहा कि नए राजदूत का कार्यकाल सुखद और सफल रहे इसकी उम्मीद हम करते हैं । इसी क्रम में भारत के लिए नेपाल के पूर्व राजदूत लोकराज बराल ने कहा कि स्वागत करना आसान है किन्तु विदाई की घडी कठिन होती है क्योंकि उस वक्त उनके व्यक्तित्व का आकलन भी करना पडता है । हमें आशा है कि राजदूत पूरी का कार्यकाल सफल रहेगा । इसी क्रम में डा.गोविन्द पोखरेल, राजेन्द्र बहादुर क्षेत्री आदि ने अपने अपने मंतव्य रखे और शुभकामना व्यक्त की ।
महामहिम भारतीय राजदूत महोदय ने कहा कि नेपाल और भारत का रिश्ता सदियों पुराना रहा है । यह रिश्ता राजनीतिक ही नहीं सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर जुड़ा है । नेपाल भारत ही की तरह विविधताओं से भरा देश है । उन्होंने कहा कि नेपाल को आर्थिक स्तर पर मजबूत होना होगा और आगे बढ़ना होगा । नेपाल को संक्रमणकाल से निकलना होगा और विकसित होना होगा । भारत नेपाल में विकास चाहता है और सदैव अन्तरक्रिया करने को तैयार है । 
अंत में नेपाल भारत मैत्री समाज के उपाध्यक्ष श्री पोखरेल ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम संचालन श्री एम.डी अग्रवाल ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *