Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फिलीपींस में वायुसेना का एक विमान बम की चपेट में

 

मनीला, एपी। 1जून

फिलीपींस में वायुसेना का एक विमान आइएस आतंकियों पर बम गिरा रहा था, मगर इसकी चपेट में सैनिक आ गए। हमले में 11 फिलीपींस सैनिकों की मौत हो गई, जबकि सात-आठ अन्‍य जख्‍मी हो गए।

दरअसल, आइएस आतंकियों ने यहां के मारावी शहर पर पिछले हफ्ते से कब्‍जा जमाया हुआ है, जिसको मुक्‍त कराने में सरकारी सुरक्षा बल जुटे हुए हैं। जमीनी स्‍तर पर सैनिक डटे हुए हैं, वहीं वायु सेना का हवाई अभियान भी जारी है। इसके तहत ही आइएस आतंकियों को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया जा रहा था।

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

सेना प्रवक्‍ता ब्रिगेडियर जनरल रेस्‍टीटुटो पैडिला ने बताया कि The Marchetti S-211 से मारावी शहर में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया जा रहा था, तभी उनसे जूझ रहे सैनिक एक बम की चपेट में आ गए। सेना ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com