प्रधानमंत्री चुनाव बहुमतीय प्रक्रिया से आगे बढानें की आह्वन
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ जून ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए बहुमतीय प्रकृया को आगें बढाने के लिए आह्वान किया हैं ।
राष्ट्रपति भण्डारी ने जेठ ११ गतें व्यवस्थापीका संसद से प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतीक दलों से सहमतिय आधार पर ७ दिनों के अन्दर प्रधानमंत्री के चुनाव को सम्पन्न करने का आग्रह किया था लेकीन उसके बाबजुद भी उस दरमीयान सहमतीय सरकार नहि बनपाई जिसके बाद राष्ट्रपति ने बहुमतीय प्रकृया सुरु करने के लिए आह्वान किया ।
राष्ट्रपति ने संविधान की धारा २९८ की उपधारा ३ के मुताबिक व्यवस्थापीका संसद में तत्काल कायम सम्पूर्ण सदस्य संख्या की बहुमत के आधार पर प्रधानमंत्री के चुनाव को सम्पन्न करने की प्रकृया को आगें बढाने के लिए आह्वान किया ये बात राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मोहनप्रसाद वाग्ले ने द्धारा जारी बिज्ञप्ती में उल्लिखीत हैं ।


