Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्‍ताह के सात दिन, सात देवताओं के नाम

 
हिन्‍दू धर्म में 34 करोड़ देवी देवता हैं जो गो माता के शरीर में वास करते हैं। क्‍या आप को पता है कि सप्‍ताह के सात दिन भी सात देवताओं के नाम हैं। इनके पूजा-पाठ से हर संकट दूर होता

 रविवार

ज्योतिषियों की माने तो रविवार के दिन को सूर्य देवता का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा करने से सूर्य देवता खुश होते हैं। रविवार को व्रत रखने से व्यक्ति का तेज बढ़ता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है उन्हें इस दिन लाल वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दिन भगवान सूर्य का व्रत रखना भी शुभ माना जाता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

सोमवार

सोमवार को भगवान को शिवजी का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिवजी की पूजा की जाती है। उनकी पूजा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषियों का कहना है कि जो लोग भगवान शिवजी का व्रत करते हैं उन पर शिवजी की कृपा रहती है।

मंगलवार

मगंलवार को हनुमान जी का दिन माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

बुधवार

बुधवार के दिन को श्री गणेश का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन कोई भी काम शुरु करना शुभ होता है। इन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होता है। उन्हें बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढें   बदलते दौर में रिश्तों की संवेदना,प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन : बिमल सरार्फ

गुरुवार

गुरुवार के दिन को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर इस दिन घर की महिलाएं पूजा करती हैं तो घर में पैसे की कमी नहीं रहती है।

शुक्रवार

शुक्रवार के दिन को संतोषी मां का दिन माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ मां दुर्गा की पूजा भी की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन घर की महिलाएं पूजा करती है तो ये शुभ होता है। घर धन धान्‍य से भर जाता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 29 अगस्त 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

शनिवार

शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष चल रहा है। उन लोगों को इस दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा करने की सलाह दी जाती है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com