Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योगवाणिज्य महासङ्घ के दो नम्बरप्रदेश के अध्यक्ष मे शिवशंकर साह और उपाध्यक्ष अशोक बैद्य

 

जनकपुरधाम, २९ जेष्ठ | नेपाल उद्योग वाणिज्य महासङ्घ के दुई नम्बर प्रदेश के प्रथम सभा से वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य सङ्घ का पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार वैध उपाध्यक्ष तथा निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार केडिया कार्यकारिणी सदस्य मे निर्विरोध निर्वाचित हुए है ।
उसी तरह महासङ्घ के अध्यक्ष शिवशंकर साह को अध्यक्ष पद मे सर्वसहमति से चुना गया । जनकपुरधाम मे सम्पन्न २ नम्बर प्रदेश के व्यवसायिक एवं वाणिज्य संघ के पदाधिकारीयो का भेला सम्पन्न हुआ । साह जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष भी है । उसी तरह उपाध्यक्ष मे लहान उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अशोककुमार अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पद मे जलेश्वर उद्योग वाणिज्य सङ्घ के कृपाशंकर साह को चयन किया गया ।
अन्य सदस्य पदो मे रामनगर मिर्चैया उद्योग वाणिज्य सङ्घ के हरिशंकर साह, गौशाला उद्योग वाणिज्य सङ्घ के राजाराम गिरी, मलंगवा उद्योग वाणिज्य सङ्घ के हरिशंकरप्रसाद साह, बारा उद्योग वाणिज्य सङ्घ के विनोदकुमार बरै, सिरहा उद्योग वाणिज्य सङ्घ के सञ्जयकुमार महासेठ और धनुषा के सांग्रिला डिष्टिलरी के मोहन प्रसाद गुप्ता को चयन किया गया है ।

यह भी पढें   एभरेस्ट बैंक लिमिटेड और नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल के साथ समझौता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com