Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा में राजपा ने सक्रियता बढायी, पार्टी प्रवेश में तीव्रता, निर्वाचन बहिस्कार कमिटी गठन

 

बीरगंज, २८ जेष्ठ | राजपा नेपाल आजकल पर्सा जिला में पार्टी प्रवेश और संगठन विस्तार कार्यो मे विशेष जोड दिया है । पार्टी के केन्द्रिय एवं जिला नेताओ की सक्रियता मे विरगंज महानगरपालिका से लेकर गाउपालिका तक प्रवेश, विरोध सभा, रात्रि सभा और मोटरसाइकल रैली हो रही है । राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल के केन्द्रिय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुर्मी, महासचिव विमल श्रीवास्तव, शिव पटेल, राजेशमान सिंह, कदम रसुल, सहमहासचिव नेजामुदिन समानी, केन्द्रिय सदस्य शशि कपुर मिया, विपिन यादव, रमेश गुप्ता, महिला नेतृ मिनु ठाकुर, पुष्पा पाण्डे, मुन्नी श्रीवास्तव, रेखा शाह सहित राजपा पर्सा जिला अध्यक्ष मण्डलका पुरुषोत्तम झा, कृष्णा पटेल, प्रेम बाबु पटेल, विरेन्द्र यादव, इम्दाद गद्दी, मसतकीम अन्सारी लगायत की सक्रियता मे रोज सैकडौ लोग राजपा नेपाल मे प्रवेश कर रहे है ।

यह भी पढें   पहलगाम हमले से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक: पाकिस्तान पर बढ़ता अविश्वास और आतंकवाद की वास्तविकता : अनिल तिवारी

सभा मे राजपा नेपाल के नेतागण विना संविधान संसोधन स्थानिय निकाय का चुनाव का कोई मतलब नही और कोई शक्ति मधेस मे चुनाव नही करवा सकती इन बातो पर विशेष जोड दे रहे है । राजपा के केन्द्रिय निर्णय अनुरुप बीरगंज महानगरपालिका के अधिकतम वार्डो मे और गाउ मे निर्वाचन बहिष्कार समिति का तीर्व रुप से गठन हो रहा है राजपा बीरगंज महानगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया । राजपा मे खासकर नेपाली काँग्रेस, नेकपा एमाले, नेकपा माओवादी केन्द्र, राप्रपा और फोरम नेपाल दलो के नेतागण एवं कार्यकर्ता प्रवेश कार्य मे बढ चढकर हिस्सा ले रहे है ।

यह भी पढें   पहलगाम हमले से अंतरराष्ट्रीय कूटनीति तक: पाकिस्तान पर बढ़ता अविश्वास और आतंकवाद की वास्तविकता : अनिल तिवारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *