राजपा के आन्दोलन में गच्छदार भी करेंगें समर्थन, चुनाव में लानें की कोशिस जारी
हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ जून ।
उपप्रधान एवम् संघीय मामिला तथा स्थानीय विकासमन्त्री विजयकुमार गच्छदार ने कहा कि राजपा नेपाल को चुुनाव में सहभागी कराने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है ।
आज विराटनगर विमानस्थल पर सञ्चारकर्मियों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव को सार्थक बनाने के लिए सभी दलों की सहभागिता अपरिहार्य है । उन्होने नें आगे कहा राजपा के आन्दोलन में फोरम लोकतान्त्रिक भी सर्मथन हैं ।
साथ ही उप–प्रधानमंत्री गच्छदार ने कहा कि अगर राष्ट्रिय जनता पार्टी चुनाव में सहभागी होने की प्रतिबद्धता जताए तो ४३ जिलों में से ११ जिलों में तीसरे चरण में चुनाव कराया जा सकता है ।


