Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३० साल बाद अक्षय कुमार नें खोला अपनी जिन्दगी का राज, जान कर हैरान हो जाएँगें आप

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १४ जून ।
अक्षय कुमार उन बाँलीवुड स्टार्स में से हैं जिन्होंने यहां पहचान बनाने के लिए अपना नाम बदला । अक्षय ने ऐसा क्यों किया, इसका राज उन्होंने अब ३० साल बाद खोला है ।

एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया कि मेरी पहली फिल्म आज (१९८७) को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था । इसमें कुमार गौरव का लीड रोल था और फिल्म में उनके किरदार का नाम था अक्षय ।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

बता दें कि फिल्म में अक्षय का रोल महज ४.५ सेकेंड का था । वह कराटे इंस्ट्रक्टर की भूमिका में थे । तब वह कुमार गौरव को गौर से देखते रहते थे । और एक दिन ऐसे ही कोर्ट जाकर उन्होंने अपना नाम राजीव भाटिया ये अक्षय कुमार रख लिया ।

अक्षय ने बताया कि बस एक दिन बांद्रा इस्ट कोर्ट गया और नाम चेंज कर लिया । इसी नाम पर मैंने विजिटिंग कार्ड्स बनवाए और किस्मत साथ देने लगी ।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

और अब शाहरुख से क्लैश की तैयारी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘टाँयलेट एक प्रेमकथा’ की रिलीज जून से टल गई है । अब यह फिल्म ११ अगस्त को रिलीज होगी और इस तरह शाहरुख खान से अक्षय की एक बार फिर भिड़ंत होगी । अक्षय जहां आजकल विषय आधारित फिल्मों को करने पर जो दे रहे हैं, वहीं शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि को कैश कराने की कोशिश करते नजर आएंगे ।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

अक्षय की ‘रुस्तम’, ‘जाँली एलएलबी’ जैसी फिल्में अपने विषयों की वजह से बाँक्स अाँफिस पर तहलका मचाते आए हैं, देखना यह है कि शाहरुख अपनी रोमांटिक छवि पर सवार होकर कामयाबी हासिल कर पाते हैं क्योंकि अब समय और मुकाबला दोनों ही बदल चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com