Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद होंगे एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

 

*नयी दिल्ली.मधुरेश*–बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एनडीए की ओर से  भारत के राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने दी है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित शाह ने कहा कि बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। रामनाथ कोविंद पिछड़ों और गरीबों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे हैं। हमने सभी पार्टियों से बात करने के बाद श्री कोविंद के नाम का फैसल लिया है। भाजपा ने अपने इस फैसले की जानकारी अन्य दलों को भी दे दी है।

यह भी पढें   स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश

*राज्यपाल रामनाथ कोविंद का संक्षिप्त परिचय…….*

श्री रामनाथ कोविन्द का जन्म यूपी के वर्तमान कानपुर देहात जिले के तहसील डेरापुर के एक छोटे से गांव परौंख में हुआ था। कोविन्द का सम्बन्ध कोरी या कोली जाति से है जो उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति(sc) के अंतर्गत आती है। वकालत की उपाधि लेने के पश्चात उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ किया। वह 1977 से 1979 तक दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील रहे।
वर्ष 1991 में वे भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो गये। वर्ष 1994 में उत्तरप्रदेश राज्य से राज्य सभा के निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में पुनः उत्तरप्रदेश राज्य से राज्यसभा  के लिए निर्वाचित हुए। इस प्रकार श्री कोविन्द लगातार 12 वर्ष तक राज्यसभा के सदस्य रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।
8 अगस्त 2015 को श्री कोविंद की नियुक्ति बिहार के राज्यपाल के पद पर हुई। अब श्री कोविन्द का नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 19 जून 2017 को एनडीए के सर्वसम्मत राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com