Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व योग दिवस पर आयोजित टॉक विथ मनीषा कोइराला

 

काठमांडू, २१ जून |  तृतीय विश्व योग दिवस के अवसर पर भारतीय दूतावास और इंडियन वीमेन्स एशोसियशन के द्वारा वालीवूड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के साथ एक टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग आवश्यक है ।

विगत में कैंसर जैसे रोग को जीतते हुए मनीषा ने एक नई जिन्दगी पाई है । जिन्दगी के साथ जंग के अनुभवों को आपने बाँटा और कहा कि नई जिन्दगी पाने में योग बहुत बड़ा सहयोगी बना है । योग को उन्होंने अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है । उन्होंने माना कि इलाज, अपनों की दुआ और साथी के अलावा योग वह साधन है जिसने उन्हें नई जिन्दगी दी है । इंडियन वीमेंन्स एशोसियशन के द्वारा कैंसर पीडि़त संस्था के लिए एक लाख सहयोग राशि भी प्रदान की गई । कार्यक्रम के अन्त में भारतीय राजदूत श्री मनजीव सिंह पूरी ने शुभकामना व्यक्त की । कार्यक्रम संचालन पीआइसी विंग की प्रथम सचिव रुबी जसप्रीत शर्मा ने किया ।

यह भी पढें   जनकपुर बोल्ट्स को 19 रन से हराकर कर्णाली याक्स ने दर्ज की शानदार जीत, एनपीएल में रोमांचक मुकाबला

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com