आज सारी दुनिया को एक जगह लाने में योग का महत्वपूर्ण भूमिका रहा हैः मंजीवसिंह पुरी
काठमांडू, २२ जून | तृतीय विश्व योग दिवस के अवसर पर भारतीय दूतावास द्वारा आज दूतावास के इंडिया हाउस में एक भव्य समागम के बीच योग शिविर का आयोजन किया गया । योग शिविर में भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा कि योग को प्रचारित करने में पतंजली का बहुत बड़ा योगदान रहा है । २१ जून को सारी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है । आज सारी दुनियां को एक जगह लाने में योग का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है ।
मौके पर अभीनेत्री मनिषा कोइराला ने कहा कि योग संसार के लिए आवश्यक है, आज हम लोग थर्ड योग दिवस मना रहे हैं । योग ही एक ऐसी चीज है, जो सभी तनावों से मुक्त करता है । इसीलिए योग सभी के लिए आवश्यक है । इसी प्रकार योगमाता केईको आकावा ने कहा कि योग संसार के लिए आवश्यक है और योग ही शरीर को तंदुरुस्त रखता है ।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस २१ जून को मनाया जाता है । यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घजीवन प्रदान करता है । पहली बार यह दिवस २१ जून २०१५ को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने २७ सितंबर २०१४ को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी । ११ दिसम्बर २०१४ को संयुक्त राष्ट्र में १९३ सदस्यों द्वारा २१ जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी । आज १९३ देशों में २१ जून को योग शिविर के जरिए योग दिवस मनाया जाता है । नेपाल में भी योग शिविर के जरिए योग दिवस मनाया जाता है ।
कार्यक्रम कें अंत में राजदूत मंजीवसिंह पुरी ने डीएबी, आलोक विद्याश्रम, केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार वितरण किया । कार्यक्रम का संचालन पीआईसी वींग कि प्रथम सचिव रुवी जसप्रित शर्मा ने किया ।





