Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू–तराई फास्ट ट्रैक जल्द बनानें की कार्यविधी पारित, ADB बैंकद्वारा १५० मिलियन डाँलर ऋण

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २२ जून ।
मंत्रिपरिषद की आज की बैठक ने काठमांडू–तराई फास्ट ट्रैक को जल्द बनाने संबंधी कार्यविधि पारित की है । ये जानकारी सरकार के प्रवक्ता एवं अर्थमंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की ने दी ।

साथ ही बैठक ने स्थानीय तह के चुनाव को भयरहित वातावरण में संपन्न करने के लिए सभी निकायों को सहज रहने का निर्देश दिया है ।

इसी तरह बैठक ने एशियाई विकास बैंक द्वारा शहरी विकास के लिए प्राप्त होने वाले १५० मिलियन अमरीकी डाँलर के सहूलियत दर पर ऋण लेने के लिए वार्ता करने को अर्थमंत्रालय के सह–सचिव के संयोजकत्व में वार्ता समिति गठित करने का निर्णय किया ।

यह भी पढें   नेपाल का प्रलय ः चित्कारता हिमालय और भारत–चीन का साझा दायित्व : संतोष मेहता

इसके अलावा मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव पद पर डाँ. किरण रेग्मी की पदोन्नति करने का निर्णय किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com