संविधान को कुचलकर अधिकार के नामपर पक्षपोषण नहीं करनें देगें : केपी ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २२ जून ।
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा— “ संविधान को कुचलकर अधिकार के नाम पर किसी का पक्षपोषण करने और देश का अहित होने जैसे काम नहीं करने दिए जाएँगे ।”
आज झापा की कमल गाँवपालिका में एक कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ओली ने कहा कि एमाले की विकास की आकांक्षा को जनता सम्मान देगी ।

