६ जिलों में हेलिकॉप्टर से भी सुरक्षा गश्त होगी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २५ जून ।
आषाढ़ १४ गते को होने जा रहे स्थानीय चुनाव में प्रदेश नंबर ५ अंतर्गत ६ जिलों में हेलिकॉप्टर से भी सुरक्षा गश्त लगाई जाएगी ।
मध्यपश्चिम क्षेत्रीय प्रशासक महेंद्र गुरागाईं से मिली जानकारी के मुताबिक भौगोलिक विकटता और सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर गश्त के लिए दांग के भालुवांग और बाँके के नेपालगंज में हेलिकॉप्टर को तैयार रखा जाएगा ।

