Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले पार्टी त्यागकर फोरम नेपाल मे प्रवेश

 


बीरगंज १४ असार | नेकपा एमाले पार्टी निकट रहे बीरगंज के चर्चित नेता सुन्दर कुर्मी ने आज फोरम नेपाल पार्टी मे प्रवेश किया है । सुन्दर कुर्मी नेकपा एमाले के भातृ संगठन लोकतान्त्रिक मधेशी संगठ पर्सा के अध्यक्ष एव पार्टी के जिला सदस्य पद पर भी सक्रिय भुमिका निर्वाह कर रहे थे । कुर्मी नेकपा एमाले पार्टी के तरफ से विरगंज के मेयर पद के दावेदार पहले से थे लेकिन पार्टी ने उनका मू्ल्याकंन नही किया । जिस कारण मधेस के आम जनता और कार्यक्रताओ का समर्थन और दबाव से पार्टी परित्याग किये । पार्टी मधेश के प्रति ईमान्दार नही होने के कारण एवं पार्टी मे कार्य करने वाले कार्यक्रर्ताओ मूल्यांकन नही होना, पार्टी ने हमेशा अवसरवादी और पैसे वालो को अपना टिकट बेचने का कार्य करती रही यह बात की जानकारी कुर्मी ने आज पत्रकार सम्मेलन के जरिय अपना विचार रखा । कुर्मी जल्द ही उपेन्द्र यादव नेतृत्व वाली संघीय समाजवादी फोरम नेपाल मे प्रवेश करने की घोषणा की । मौके पर पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष एवं सांसद लालबाबु राउत गद्दी, केन्द्रिय सदस्यगण विरेन्द्र यादव, प्रह्लाद गिरी, मोहनलाल चौधरी, मधेस प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय सरावगी, जिला प्रवक्ता रामनरेश यादव आदि मौजुद थे । सम्मेलन संघीय समाजवादी फोरम नेपाल पर्सा के अध्यक्ष प्रदिप यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *