Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विरगंज मे सफल रहा मधेश बन्द, जनजीवन प्रभावित

 
बीरगंज १४ असार | राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल के आब्हान मे मधेश बन्द कार्यक्रम आज बीरगंज मे पूर्ण रूप से सफल रहा । राजपा के केन्द्रिय निर्णय अनुसार आज मधेश थरुहट बन्द की घोषणा कियागया था । बीरगंज महानगर के मुख्य स्थानो घण्टाघर, मुर्ली चोक, पावर हाउस, गण्डक चौक, प्रतिमा –लक्ष्मणवा) चौक, बस पार्क चौक, आदर्शनगर, विर्ता, छपकैया, नगवा, रजत जयन्ति चौक लगायत विभिन्न छोटे बडे चौक चौराहो पर राजपा की झण्डा सहित कार्यक्रताओ ने टायर जलाकर सरकार के विरोध मे नारेबाजी किया गया ।
इसी तरह बन्द के दौरान विरगज मे मोटरबाईक रैली समेत निकालकर विरोध प्रर्दशन किया गया । बन्द के कारण विरगंज का बजार, शैक्षिक संस्था, मालवाहक सवारी साधन तथा यात्रुवाहक गाडिया ठप रही । पर्सा जिला से सटे बारा, रौतहट जिलों मे भी सुबह से प्रर्दशन जारी रहा । विरोध कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे राजपा नेपाल के केन्द्रिय महासचिव राजेशमान सिंह, शिव पटेल, सह महासचिव नेजामुदिन समानी, केन्द्रिय सदस्य शशि कपुर मिया, रमेश गुप्ता, विपिन यादव, रहमतुल्लाह खान, मुन्नी श्रीवास्तव, मिनु ठाकुर, जिला अध्यक्ष मण्डल के कृष्णा पटेल, विरेन्द्र यादव, प्रेम बाबु पटेल, इम्दाद गद्दी, मस्तकिम अन्सारी, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, जटाशंकर गुप्ता, जिला सचिव धर्मेन्द्र पटेल, राजेश साह, महिला नेतृ रेखा शाह, अनिता रौनियार, मालती कुशवाहा, विरगंज महानगर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सर्राफ, उपाध्यक्ष सुरेश साह कानु, कोषाध्यक्ष पन्नालाल पटेल लगाय सैकडो की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com