Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान की ट्यूबलाइट जलकर बुझी, देशभर में कम हुए फिल्म के शो

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ जून ।
सलमान खान की ये ईद काफी फीकी रही क्योंकि उनकी फिल्म ’ट्यूबलाइट’ जलने से पहले ही बुझ जो गई है. सलमान की फिल्म बाँक्स अाँफिस और कोई खास कमाल नहीं कर पाई है और इसी के साथ उनके लिए एक और बुरी खबर आ रही है.

वीकेंड पर ठीक ठाक कमाई करने के बाद लग रहा था कि सलमान की ट्यूबलाइट जल जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं और मंगलवार को ये फिल्म सिर्फ ज्ञद्द करोड़ का ही बिजनेस कर पाई. इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी.

यह भी पढें   तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे करीब 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर

वहीं दूसरी तरफ खबरें हैं कि इस फिल्म के शोज को पूरे भारत के सिनेमाघरों में कम कर दिया गया है. यहां तक कि इस फिल्म के कई शोज को कैंसल भी कर दिया गया है. स्पोटवोय इ से हुई बातचीत में जुहू पीवीआर के रवि सिब्बल ने बताया कि हमने फिलम के पांच शो कैंसिल कर दिए हैं. हमारे पास कोई दूारा चारा नहीं है फिल्म को आडिएंस नहीं मिल रही है और ऐसे में शो कम करना ही आखिरी रास्ता है. अगर मैं सलमान की पुरानी फिल्मों की बात करूं तो हमने आजतक उनकी फिल्मों के शो कम नहीं किए है सिर्फ प्रेम रतन धन पायो को छोड़ दिया जाए तो.

यह भी पढें   अभिमान नहीं, विनम्रता ही मनुष्य की सच्ची पहचान है : बिमल सरार्फ

फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हेमंत शाह ने बताया कि फिल्म के बहुत सारे शोज कम और कैंसिल कर दिए गए हैं न सिर्फ मुंबई में बल्की देश के और भी कई हिस्सों में भी.

बता दें कि ट्यूबलाइट की तुलना सलमान खान की २०१ में रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान से की जा रही थी. लेकिन रिलीज के तीन में ही फिल्म जहां १०२ करोड़ की शानदार कमाई कर गई थी. वहीं अब तक की सबसे ज्यादा, ५५५० स्क्रीन मिलने के बावजूद ट्यूबलाइट ४ दिन में करीब ८४ करोड़ का बिजनेस कर पाई है । एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com