प्रधानमंत्री के गृहजिला में एमाले ने बाजी मारी
१६ असार, डडेल्धुरा ।

प्रधानमन्त्री तथा कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा को अपने ही गृहजिला में धक्का लगा है । देउवा के गृहनगर
डडेलधुरा के अमरगढी नगरपालिका में एमाले ने विजय प्राप्त किया है ।
अमरगढी नगरपालिका के मेयर में एमाले के विश्वेश्वरप्रसाद ओझा (विपिन) और उपमेयर में एमाले की संगीता भण्डारी विजयी हुए हैं । । अमरगढी जिताने के लिए देउवा एक सप्ताह तक वहाँ रहे थे ।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है पर एमाले ने अपनी एतिहासिक जीत का जश्न मनाना शुरु कर दिया है ।

