Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश के चार शहरों में शैक्षिक मेला का आयोजन

 

काठमाडौं, आषढ १८ गते(२ जुलाई)


आगामी असार २३ गते से सावन ५ गते तक देश के चार शहरों में शैक्षिक मेला होने वाला है । विभिन्न टेलिभिजन के संयुक्त आयोजना में होने वाला यह मेला विराटनगर, विरगञ्ज, धनगढी और नेपालगञ्ज में होगा ।
आयोजकों ने रविवार रिपोर्टस क्लब में पत्रकार सम्मेलन कर इस शैक्षिक मेला के विषय में जानकारी दी है ।

मेला के विषय में जानकारी देते हुए बिजनेश प्लस टेलिभिजन के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत डम्बर साहु ने कहा कि देश संघीयता में जाने की अवस्था में शैक्षिक कार्यक्रम और गतिविधि को सिर्फ राजधानी में सीमित नहीं किया जा सकता है । मेला में सहभागी होने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा । मेला में उच्च शिक्षा नीति बहस कार्यक्रम भी किया जाएगा ।
आगामी असाढ २३ और २४ गते विराटनगर के होटल एसियाटिक, असाढ २७ और २८ गते विरगञ्ज के जैन धर्मशाला, असार ३१ और सावन १ गते धनगढी के ओम पार्टी प्यालेस और सावन ४ और ५ गते नेपालगञ्ज के सिद्धार्थ कटेज में मेला सम्पन्न किया जाएगा । हरेक मेला स्थल में विभिन्न कालेज तथा विश्वविद्यालय के करीब ४५ शिक्षण संस्था की सहभागिता रहेगी । मेला में करीब १५ हजार विद्यार्थीयों के सहभागी होने का अनुमान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com