Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल के निजी स्कूल के गेट पर अत्याधुनिक हथियार से अंधाधुंध फायरिंग..

 

रक्सौल 20 असार

रक्सौल में लक्ष्मीपुर स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के गेट पर सोमवार लगभग सवा ग्यारह बजे दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अत्याधुनिक हधियार से अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों में स्कूल के दो चालक व एक मुख्य गेट का गार्ड शामिल है। घायलों को स्थानीय डंकन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। स्कूल परिसर में गोली की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गयी व बच्चों में अफरातफरी मच गई। डीएसपी, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सहित पुलिस बल पहुंंचकर मामले की तहकीकात कर रहे है। उधर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी रास्तों को सील कर पुलिस छापेमारी कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com