Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनावी दगंल-2 : ३१६ तहों के मतपरिणाम सार्वजनिक, जानिए कौन कहाँ कि जीत हासिल

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ जुलाई ।
दूसरे चरण के स्थानीय चुनाव अंतर्गत हुए मतदान से अब तक ३१६ स्थानीय तहों के मतपरिणाम घोषित हो चुके हैं ।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक २८ जिलों के सभी स्थानीय तहों की मतगणना सम्पन्न हो चुकी है जबकि १८ स्थानीय तहों का मतपरिणाम आना बाकी है ।

घोषित पिछले नतीजों के मुताबिक नेकपा (एमाले) १४२ नेपाली काँग्रेस ११६, नेकपा (माओवादी केन्द्र) ३७ और सङ्घीय समाजवादी फोरम ७ स्थानीय तहों के नेतृत्व में विजयी हो चुकी हैं ।

यह भी पढें   रक्सौल में तीन दिवसीय धर्म संसद संपन्न, संतों ने हिंदू राष्ट्र एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग उठाई

इसी तरह नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम ६, राप्रपा ४, राष्ट्रिय जनमोर्चा २ और स्वतन्त्र उम्मीदवार २ स्थानों में विजयी हुए हैं ।
दूसरे चरण के स्थानीय तह के ३३४ स्थानीय तहों के लिए १५ हजार ३८ जनप्रतिनिधि चुने जाएँगे । इस चुनाव में ४७ लाख ४० हजार ५२२ मत गिरे थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com