Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध इटहिया का पंचमुखी शिवलिंग

 

रबिन्द्र यादव / नवलपरासी ( नेपाल )
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित प्रसिद्ध इटहिया का पंचमुखी शिवलिंग आस्था का प्रमुख केन्द्र है। इसे मीनी बाबाधाम के रूप में भी जाना जाता है, यहाँ शिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह एक संयोग ही है कि इस बार सावन माह सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म हो रहा है। इस शिव मंदिर पर उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार व नेपाल से भी भक्तों की भीड़ लगती है। आज सावन के पहली सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने भक्तो की काफी भीड़ लगी हुई है। इटहिया शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *