Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश और प्रतिनिधि सभा के चुनाव में सहयोग करनें के लिए आयोग नें किया अपिल

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ जुलाई ।
निर्वाचन आयोग ने व्यवस्थापिका संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों से प्रदेश सभा और प्रतिनिधि सभा के चुनाव के लिए मतदाता नामावली संकलन के काम में सहयोग करने का आग्रह किया है ।

निर्वाचन आयोग में आज हुए विचार–विमर्श में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ये कहते हुए कि बीच बरसात के मौसम में नामावली संकलन के लिए महज १५ दिनों का समय दिया जा रहा है, उन्होंने इसे बढ़ाकर एक महीना करने का आग्रह किया । साथ ही उन्होंने हर एक स्थानीय तह में जाकर मतदाता नामावली संकलन करने का भी सुझाव दिया ।

यह भी पढें   रवि लामिछाने का बयान - सरकार की स्थिरता और निजी क्षेत्र के लिए रास्वपा (RSP) की नीति

मौके पर प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ। अयोधी प्रसाद यादव ने दलों के प्रतिनिधियों से अपने कार्यकर्ताओं को भी इस काम में परिचालित करने का आग्रह किया ।

गौरतलब है कि प्रदेश सभा का चुनाव आश्विन मासांत के भीतर और प्रतिनिधि सभा का चुनाव मार्गशीर्ष के पहले हफ्ते करने के हिसाब से तिथि तय करने के लिए आयोग सरकार को औपचारिक पत्र भेज चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com